बिधूना: ऐरवाकटरा में खंभे से टकराया ट्रैक्टर, दरवाजे पर खड़े ग्रामीण को दबाकर हुई मौत, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
एरवाकटरा। गांव स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के सामने शनिवार को एक ट्रैक्टर की टक्कर से सड़क किनारे लगा विद्युत पोल उखड़कर एक ग्रामीण पर जा गिरा, इससे उसकी मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर किया गया है।