देहरादून: खुशखबरी: दिल्ली रूट की नॉन स्टॉप वॉल्वो का किराया 200 रुपये तक कम, बदला गया रूट
दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए अब दिल्ली रूट की नॉन स्टॉप वॉल्वो बसों का सफर न केवल छोटा हो गया है, बल्कि यात्रियों की जेब पर भी हल्का पड़ेगा। उत्तराखंड रोडवेज़ ने नॉन स्टॉप वॉल्वो बसों का रूट बदल दिया है। पहले ये बसें मुजफ्फरनगर होकर दिल्ली जाती थीं, जिससे कुल दूरी 250 किलोमीटर पड़ती थी और किराया 954 रुपये लगता था।