दीगोद: रोटेदा मंडावरा चंबल नदी पुलिया पर 4 फीट पानी से आवागमन बाधित, पुलिस तैनात, क्षेत्र में लगातार बारिश का दौर जारी
Digod, Kota | Jul 28, 2025 जिले में हो रही भारी बारिश के चलते बूढादीत क्षेत्र की मंडावरा रोटेदा चंबल नदी की पुलिया पर सोमवार सुबह 8 बजे करीबन 4 फ़ीट से अधिक पानी होने से यह मार्ग अवरुद्ध हो गया। यह पुलिया कोटा जिले के उजाड़ क्षेत्र को बूंदी जिले से जोड़ती है। चंबल नदी में कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने से पूरे इलाके के गांवों को एलर्ट पर रखा गया है ताकि कोई अनहोनी न हो।मंडावरा निवासी कन्है