गुरूर पुलिस ने दुकानदारों और आम नागरिकों से संवाद कर त्योहार को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्वक तरीके से मनाने का संदेश दिया। होली के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग, शराब पीकर हंगामा करने व वाहन चलाने, जबरन रंग लगाने या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की भी बात कही। इस दौरान गुरूर के बाजारों में सामानों की खरीदारी हेतु रौनकता रही।