गोपालगंज: करसघाट गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की हुई मौत, एक घायल
महम्मदपुर थाना क्षेत्र के करसघाट गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि बाइक सवार दूसरा युवा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए डॉक्टरों ने सदर अस्पताल से गोरखपुर रेफर कर दिया। हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।