दाउदपुर थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव में शरारती तत्वों ने अवधेश प्रसाद के दरवाजे पर खड़ी एक बाइक में आग लगा दी। आग की चपेट में आने से पास में रखे सरसों के कई बोझे भी जलकर नष्ट हो गए। घटना के दौरान निखिल के शोर मचाने पर परिवार के लोग घर से बाहर निकले और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस पहुंच कर जांच में जुट गई।