हम आपको बता दे क्या दिनांक 12 मार्च 2026 दिन गुरुवार को सुबह 7:00 बजे मिली जानकारी अनुसार अंबिकापुर शहर के गांधीनगर मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर में करीब 5 फीट लंबा जहरीला कोबरा निकल आया। बताया जा रहा है कि गांधीनगर निवासी विकेश जायसवाल के घर में कोबरा देखा गया, जिसके बाद घर के लोग डर के कारण बाहर निकल आए।