आरा: गड़हनी गांव में छत पर सोए युवक को लगी गोली, जख्मी हालत में निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती
Arrah, Bhojpur | Jun 14, 2024 छत पर सोया अवस्था में युवक को लगी गोली। जख्मी अवस्था में निजी अस्पताल में कराया गया है भर्ती। घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र के गढ़हनी गांव की है। जख्मी युवक का नाम बबलू कुरैशी बताया गया। उसने बताया कि पड़ोसी के बच्चे से गलती से गोली लग गई है। हम सोए थे उसी दौरान गोली लगी जांघ में गोली लगी है जो की कमर में जाकर फंस गई है।