आरा: भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के धनडीहा गांव स्थित सोन नदी में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई।
Arrah, Bhojpur | Jun 13, 2024 भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के धनडीहा गांव स्थित सोन नदी में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृत छात्र कोईलवर थाना क्षेत्र के धनडीहा गांव वार्ड नंबर 10 निवासी प्रभुनाथ सिंह का 17 वर्षीय पुत्र करण कुमार है एवं इंटर का छात्र था।