रायपुर: डीटी नगर थाना क्षेत्र के देवनगरी रायपुरा में चेन स्नैचिंग मामले में पुलिस ने बैंक कर्मी और उसके एक साथी को किया गिरफ्तार
Raipur, Raipur | Jun 22, 2024 डीडी नगर थाना क्षेत्र की देवनगरी रायपुरा में विकास विहार कॉलोनी रोड पर सुमीता बाजार से पैदल घर लौट रही महिला सरिता चंद्राकर के गले से सोने का मंगलसूत्र लूटने वाला आरोपी इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेस 2 में किराए पर रहने वाला बैंक कर्मी निकला। आरोपी के कब्जे से मंगलसूत्र बरामद किया गया है।