रामपुर: 10 दिन पुरानी रंजिश को लेकर अजयपुर गांव में एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक युवक को को गोली मारकर किया घायल
Rampur, Rampur | Nov 29, 2024 थाना गंज के जयपुर गांव में 10 दिन पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक ने अपने दो साथियों उसके साथ मिलकर एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना शुक्रवार की रात्रि 9:30 बजे की बताई जा रही है। घटना के फौरन बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। घायल ने पुलिस को बताया कि 10 दिन पहले आम की डाली तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था।