मोहम्मदी: मोहम्मदी पुलिस मुख्तार अंसारी की मौत के बाद दिखी अलर्ट मोड पर, विभिन्न इलाकों में गाड़ियों को रोक कर की गई चेकिंग
माफिया डॉन व मऊ से पांच बार विधायक रहे मुख्तार अंसारी की गुरुवार को देर शाम मौत हो गई। इसके बाद पूरे यूपी में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। किसी तरह की हिंसात्मक घटना न हो सके इसके लिए मोहम्मदी पुलिस आज अलर्ट मोड पर दिखी। जहां क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में गाड़ियों को रोक कर चेकिंग की गई।