मोहम्मदी: गावं घनोटा, हथेला, खिरियाघासी, कैनी व कई ग्राम सभाओं में फायर यूनिट ने अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के तौर तरीके बताए.
मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र में आए दिन अग्नि दुर्घटनाओं से लोगों का काफी नुकसान हो रहा है.वहीं कई लोगों की अग्नि दुर्घटना के दौरान मौते भी हो गई थी.जहाँ आज मोहम्मदी अग्निशमन प्रभारी लख्मीचंद के नेतृत्व में गावं घनोटा,हथेला,खिरियाघासी,कैनी व अन्य ग्राम सभाओं में जाकर फायर यूनिट की टीम ने अग्निकांड को रोकने के उद्देश्य से अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय बताए.