बिहार राज्य खाद्य आपूर्ति आयोग के सदस्य अंगद कुमार कुशवाहा ने गुरूवार की दोपहर दो बजे तक बेलदौर प्रखंड परिसर स्थित टीडीपीएस गोदाम का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त किया। इसके तहत गोदाम से डीलर के दुकान तक जाने वाले खाद्यान्नों को धर्म कांटा पर तौलवाया जो संतोषजनक पाया गया। कुशवाहा ने गोदाम में कार्यरत मजदूरों से बातचीत कर वितरण के बारे में विस्तार से