मिर्ज़ापुर: चील थाना क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज से गंगा में कूदा युवक, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय नाविकों के साथ तलाश जारी
चील थाना क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज से सोमवार की दोपहर लगभग 3:00 एक युवक गंगा में कूद गया। जिससे शास्त्री ब्रिज पर से गुजर रहे लोगों ने देखकर पुलिस को सूचित किया। वहीं लोगों की भीड़ लग गई युवक किस वजह से गंगा में कूदा और कहा के रहने वाला है अभी तक किसी कोई जानकारी नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानी नविको की मदद से तलाश जारी की है। एसडीआरएफ टीम का इंतजार।