बहराइच: पुलिस लाइन में 11वीं अंतर्जनपदीय आर्चरी प्रतियोगिता का शुभारंभ,एसपी ने भी लगाया निशाना
शहर के पुलिस लाइन मैदान में रविवार को गोरखपुर जोन के 11वीं अंतर्जनपदीय आर्चरी प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक ने किया। बालक और बालिका वर्ग के प्रतियोगिता में 9 जिलों के खिलाड़ी शामिल हुए। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला के द्वारा प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद एसपी ने तीरंदाजी में निशान लगाया।