हरदोई: शहर पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, तीन बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया, चोरी का माल बरामद
Hardoi, Hardoi | Oct 15, 2025 जानकारी के अनुसार 12 अक्टूबर को अरुण कुमार निवासी मन्नापुरवा कोतवाली शहर ने पुलिस को तहरीर दी थी कि मोटरसाइकिल पर सवार 4 अज्ञात व्यक्ति, उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। तहरीर के आधार पर कोतवाली शहर पर केस दर्ज किया।बुधवार को कोतावाली शहर पुलिस ने अभियोग से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त लक्की उर्फ अल्लारखू को गिरफ्तार किया।