रुद्रपुर: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की गई आयोजित
बैठक में मुख्य सचिव ने बढ़ती दुर्घटनाओं पर अनुश्रवण करते हुए बताया कि बढ़ती दुर्घटनाओं का विश्लेषण कर ऐसे स्थानों को चिन्हित करें जो दुर्घटना बहुल क्षेत्र हैं और वाहन दुर्घटना रोकने हेतु अधिक से अधिक प्रयास करें उन्होंने कहा कि भारी वाहनों से ज्यादा दुर्घटनाएं होती हैं इसके निवारण के लिए सभी वांछित स्थानो पर गतिसीमा साइन बोर्ड लगाए जाएं