कस्बा: भक्ति और आस्था के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, जय श्री राम के जयकारों से गूंजा कसबा
Kasba, Purnia | Mar 26, 2026 धार्मिक आस्था और भक्ति के माहौल में कसबा नगर में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे नगर में “जय श्री राम” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा में 751 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे आयोजन की भव्यता और भी बढ़ गई।