झांसी: घिसौली रोड पर तेज रफ्तार दो बाइक आमने-सामने टकराई, 2 की हुई मौत, 2 गंभीर रूप से घायल
Jhansi, Jhansi | Apr 11, 2025 झांसी में गुरुवार शाम को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों के चालकों की मौत हो गई, जबकि किशोर समेत उसकी मौसेरी बहन घायल हैं। हालत नाजुक होने पर किशोर को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा बबीना थाना क्षेत्र के झांसी-ललितपुर हाइवे पर घिसौली गांव के पास हुआ है।