ग्वालियर गिर्द: शीतला माता मंदिर रोड पर मिले दो शवों की पुलिस ने की पहचान
ग्वालियर में शनिवार अल सुबह पत्थर से कुचलकर किए गए दोहरे हत्याकांड के मामले में दोनों मृतकों की शिनाख़्त पुलिस ने कर ली हैं अब पुलिस हत्या करने वाले बदमाशों की तलाश में जुट गई है, दरअसल शनिवार सुबह कम्पू थाना क्षेत्र के शीतला माता मंदिर रोड रेलवे ब्रिज के पास पत्थर से कुचलकर दो युवकों की हत्या अज्ञात बदमाशों ने की थी।