जलालगढ़: जलालगढ़ प्रखंड के विभिन्न मंदिरों में कृष्णाष्टमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है
जलालगढ़ प्रखंड के विभिन्न मंदिरों में कृष्णाष्टमी पर मंदिरों में रात भर पूजा पाठ भजन कीर्तन का कार्यक्रम चलता रहा। जलालगढ़ पंचायत के संतोष नगर में जन्माष्टमी का त्योहार के अवसर पर पूजा कमेटी के सदस्यों द्वारा नाच गाने का भी आयोजन किया गया है। एकंबा पंचायत के कठेली गांव में मंदिर को सुंदर ढंग से सजाया गया है।