जलालगढ़: एनएच-57 मिश्रीनगर के सौतारी चौक के निकट मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल हुआ था एक व्यक्ति, उपचार के दौरान हुई मौत
दनसार पंचायत के गेहूंवा वार्ड नंबर 6 के निवासी अंत लाल यादव का पुत्र अर्जुन यादव उम्र 50 वर्ष 20 जुलाई को साइकिल से घर जा रहा था। तो एन एच 57 मिश्रीनगर सौतारी चौक के निकट तेज रफ्तार से आ रही एक मोटरसाइकिल सवार ने ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए पीएचसी जलालगढ़ लाया गया। जहां डॉक्टरों ने पूर्णियां भेज दिया।