जलालगढ़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई जलालगढ़ के द्वारा जलालगढ़ के मां वैष्णवी धाम स्टेशन चौक पर चलाया गया सफाई अभियान
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई द्वारा माँ वैष्णवी धाम स्टेशन चौक (जलालगढ़) में सफाई अभियान चलाया गया प्रदेश कार्यकारणी सदस्य जयकिशन रॉय ने बताया कि माँ वैष्णवी धाम मंदिर जलालागढ़ का धरोहर है और कुछ लोग यहाँ प्लास्टिक कचड़ा,पानी का बोतल,पान पुडियां खा के फेंक देते है जो प्रकृति को नुक़सान पहुंचाती है तथा मंदिर परिसर को गंदगी फैला देते हैं।