झंडूता: किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर भगेड़ के समीप गौवंश की सुरक्षा के लिए लगाए गए रिफ्लेक्टर बैंड
किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर आए दिन बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस विभाग, गौरक्षक दल और समाजसेवी सुनील शर्मा ने मिलकर विशेष पहल की है। रात के समय सड़क पर घूमने वाले गौवंश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इनके गले में रिफ्लेक्टर बैंड लगाए गए हैं।