लाहौल: लाहौल-स्पीति के मडग्रां नाले में एकाएक आई बाढ़, लोगों में मचा हड़कंप
जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के मडग्रां नाले में सोमवार सुबह एकाएक बाढ़ आ गई। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बाढ़ से तिंदी को जोड़ने वाला मार्ग अवरूद्ध हो गया। सूचना मिलने के बाद सड़क को खोलने के लिए बीआरओ ने अपनी मशीनें भेजीं। बाढ़ से कई वाहन भी सड़क के दोनों तरफ फंस गए। बाढ़ से किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।