सासाराम: सासाराम मुफस्सिल थाने की पुलिस ने खंडा गांव से अवैध शराब के कारोबार मामले में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Sasaram, Rohtas | Mar 31, 2024 सासाराम मुफस्सिल थाने की पुलिस ने खंडा गांव से अवैध शराब के कारोबार के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम सुरेंद्र चौधरी व पिता का नाम हनुमान चौधरी है। गिरफ्तार व्यक्ति से मुफस्सिल थाने की पुलिस के द्वारा लगातार पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद जेल भेजने की प्रक्रिया की जाएगी।