केिशनपुर: किशनपुर थाना पुलिस ने विभिन्न कांड में तीन लोगों को किया गिरफ्तार भेजा जेल
किशनपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को 5 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है मामले में थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार राय ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि यह गांजा कारोबारी बैग में गांजा लेकर सरायगढ़ की ओर से सुपौल की ओर जाने वाला है। तत्पश्चात सूचना के आलोक में गश्ती दल को किशनपुर गोल चौक के समय भेज कर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।