अंबा बाजार स्थित जनता कॉलेज के समीप बुधवार सुबह हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आने से एक 8 वर्षीय बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल बालक की पहचान नेउरा गांव निवासी राजू पाठक के पुत्र अर्पित कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।