प्रमुख शक्तिपीठ श्री भंवर माता मंदिर पर श्री भंवरमाता दर्शनीय स्थल विकास एवं सेवा ट्रस्ट की बैठक उपाध्यक्ष रमेशचन्द्र स्वर्णकार की अध्यक्षता में हुई। ट्रस्ट के पदाधिकारियों की मौजूदगी में दानपात्र खोला गया। ट्रस्ट के मंत्री प्रहलादराय साहू ने बताया बैठक में दान पात्र खोला गया। 51 हजार एक सौ ग्यारह रूपये की राशि निकली।