लहरौरा बाईपास पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
लहरौरा बाई पास में ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दी है,जिसमे बाइक सवार व्यक्ति की सतना जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है,मृत व्यक्ति चकदही निवासी अनिल केवट बताया जा रहा है,मृतक के परिजनों ने बताया कि अनिल बुधवार की शाम पोड़ी स्थित अपनी बहन के घर से वापस लौट रहा था तभी लहरौरा बाई पास में एक ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दी थी जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है।