फतुहा: पुनाडीह गांव से हाथी, घोड़े व गाजे-बाजे के साथ सती की भव्य झांकी निकली
Fatwah, Patna | Mar 6, 2026 पुनाडीह गांव से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ बसियौरा मेले का आयोजन किया गया है। आयोजन की शुरुआत गुरुवार देर रात पारंपरिक लोक संगीत व भजनों के साथ हुई है। शुक्रवार को पुनाडीह से एक विशाल जुलूस निकाला गया,जिसमें हाथी घोड़े बैंड बाजे शामिल हैं। शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण सजे हुए रथ पर विराजमान माता सती की प्रतिमा व कलाकार है।