मुज़फ्फरनगर: दीपक कश्यप के समर्थन में सड़कों पर उतरी सामाजिक न्याय पार्टी, बजरंग दल पर खुलेआम गुंडागर्दी के आरोप लगाए देवेंद्र कश्यप
डीएम कार्यालय पर सामाजिक न्याय पार्टी जनादेश ने शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप ने उत्तराखंड के कोटद्वार निवासी मोहम्मद दीपक कश्यप के खिलाफ दर्ज कथित फर्जी मुकदमे को वापस लेने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दीपक कश्यप के साथ मारपीट की,लेकिन पुलिस ने उल्टा उन्हीं पर मुकदमा दर्ज कर दिया