करनाल: निसिंग में करनाल कैथल मार्ग पर बेकरी की दुकान से मोबाइल, केक और ₹13000 की नगदी चोरी
Karnal, Karnal | May 12, 2024 करनाल जिले के निसिंग में करनाल कैथल मार्ग पर ठाकुर बेकरी की दुकान से चोर मोबाइल, केक और ₹13000 की नगदी चोरी कर ले गए। चोर ऊपर के दरवाजे से दुकान में घुसे पहले डी फ्रीज खोलकर केक खाया और फिर मोबाइल व गल्ले से 13000 रुपये की नगदी चोरी कर ले गए है। चोर जाते जाते अपने साथ केक के डिब्बे भी साथ ले गए है। आज चोरी की सूचना पुलिस को दी गई।