पीलीभीत: पूरनपुर तहसील में मासिक पंचायत कर किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने SDM को सौंपा 9 सूत्रीय ज्ञापन #jansamasya
पूरनपुर तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने मासिक पंचायत की जिसमें दर्जनों किसानों की आग में जली गेहूं की फसल, आवारा पशुओं की समस्या व जंगली जानवरों की समस्या सहित अन्य समस्याओं पर चर्चा कर 9 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि दर्जनों किसानों की फसल आग लगने से जलकर राख हो गई और अभी तक किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया।