मधेपुरा: यातायात नियमों के उल्लंघन पर 18 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित
मधेपुरा में यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में 18 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आमजनों के जीवन की रक्षा के उद्देश्य से की गई है। जिला परिवहन पदाधिकारी बलवीर दास ने बताया कि नियमानुसार लाइसेंस को निलंबित किया गया है।