पंचायती में गए दलित युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के ओरैली चौक पर विवाद सुलझाने पहुंचे एक दलित युवक पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार ओरैली मुसहरी वार्ड-9 निवासी अर्जुन सादा 2 मार्च की सुबह पंचायत में समझौता कराने गए थे।