शेखपुरा: कुसुंभा गांव के पास पिकअप चालक ने महिला मजदूर को कुचला, हालत गंभीर होने पर पावापुरी रेफर
जिले के कुसुंभा गांव के समीप सड़क किनारे बोझा लेकर लौट रही एक महिला मजदूर को पिकअप चालक ने कुचल दिया। घटना शुरवार की दोपहर 2 बजे के आसपास घटित हुई। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए महिला को पावापुरी रेफर किया गया है।