जौनपुर की सुरेरी थाना क्षेत्र में मारपीट और गैरइरादतन हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी सदर परमानन्द कुशवाहा के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र के निर्देशन में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।