घाटमपुर: रमईपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर ,हुआ गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
बिधनू थाना क्षेत्र के रमईपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी।घटना में बाइक में सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल को बिधनू सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा घायल का उपचार कर घायल को जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया है।