घाटमपुर: साढ़ के नारायण सिंह स्कूल के पास बैटरी रिक्शा पलटने से चार लोग गंभीर रूप से हुए घायल
कानपुर के घाटमपुर तहसील अंतर्गत साढ़ थाना क्षेत्र के नारायण सिंह स्कूल के पास बैटरी रिक्शा पलटने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस मामले को लेकर मौके पर पहुंची साढ़ थाने की पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से चारों घायलों को पास के सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां सभी घायलों का इलाज लगातार जारी है।