कानपुर: नौबस्ता में बंदर को गोली मारकर दफनाने के प्रकरण में एसीपी नौबस्ता ने दी अहम जानकारी
नौबस्ता थाना क्षेत्र में एक बंदर को गोली मारकर दफनाने का प्रकरण सामने आया है। इस प्रकरण में एसीपी नौबस्ता ने जानकारी दी है कि मौके पर स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर बंदर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस पूरे प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।