रुद्रपुर: भाजपा प्रदेशमंत्री विकासशर्मा ने भूरारानी मे हो रही विद्युत कटौती के संबंध में विद्युतविभाग के अधिकारियों से की मुलाकात
भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने रुद्रपुर के भूरारानी क्षेत्र में हो रही विद्युत कटौती के संबंध में आज दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ विद्युत विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की इस दौरान विकास शर्मा ने कहा कि भीषण गर्मी से जनता बेहाल है ऊपर से अघोषित विद्युत कटौती ने लोगों का जीना दूबर कर दिया है उन्होंने अधिकारियों से जल्द से जल्द समस्या के समाधान की बात कही