हुज़ूर: भोपाल में महिला आयोग की अध्यक्ष महिलाओं से संबंधित जनसुनवाई में हुई शामिल, आईजी और कमिश्नर के ना होने पर जताई नाराजगी
Huzur, Bhopal | Dec 12, 2024 भोपाल में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर महिलाओं से संबंधित मामलों की जनसुनवाई में शामिल हुई। बैठक में भोपाल कमिश्नर संजीव सिंह, भोपाल आईजी और पुलिस कमिश्नर हरि नारायणचारी मिश्रा की गैर-मौजूदगी को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। रहाटकर ने कहा कि हमारी किसी भी सुनवाई में आईजी -कमिश्नर मौजूद रहते हैं| यह पहली बार ऐसा हो रहा है कि दोनों अफसर नहीं आए|