कोरांव क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और आपूर्ति में अनियमितता की शिकायतें सामने आ रही हैं। इसी क्रम में जेबी इंडेन गैस सर्विस कोरांव के एक उपभोक्ता ने बुकिंग के बावजूद सिलेंडर न मिलने का आरोप लगाया है। उपभोक्ता दिलीप कुमार वर्मा ने बताया कि उन्होंने 2 मार्च को अपना गैस सिलेंडर बुक किया था।