खिजरसराय: सड़क दुर्घटना में एक युवक जख्मी
खिजरसराय थाना क्षेत्र के सिसवर डाक बाबा के पास मंगलवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। ग्रामीण ने बताया कि अतरी थाना क्षेत्र के आजाद नगर गांव के तीन युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर खिजरसराय से अपने गांव आजाद नगर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सिसवर डाक बाबा के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक बूरी तरह जख्मी हो गया।