आरा: डुमरा गांव के समीप दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में दो बाइक सवार घायल, आरा सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Arrah, Bhojpur | Jul 13, 2025 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डुमरा गांव की समीप दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के बलुआ गांव निवासी वीर बहादुर शर्मा के पुत्र उदित शर्मा और पद्मीनिया गांव निवासी सुरेंद्र यादव के पुत्र भीम यादव घायल हो गए घायल दोनों बाइक सवार को आरा सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती जहां इलाज चल रहा है।