चान्हो: मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के नेतृत्व में मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से रेसलर विकास कच्छप ने की मुलाकात।
Chanho, Ranchi | Jun 28, 2024 मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के नेतृत्व में मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से झारखंड मंत्रालय में अंडर-17 सब जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता रेसलर विकास कच्छप ने 28 जून को मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के उभरते हुए रेसलर विकास कच्छप को उनकी इस उपलब्धि के लिए अपनी ओर से बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।