पपौंध पुलिस ने गुम हुए 14 वर्षीय बालक को तलाश कर सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। पुलिस द्वारा लगातार की गई खोजबीन के बाद बालक को बरामद कर उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। बच्चे के मिलते ही परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस ने बालक से पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। गुरुवार शाम 5 बजे यह जानकारी पुलिस ने दी है।