मथुरा: बांके बिहारी मंदिर की व्यवस्था की खुली पोल, मंदिर के वीआईपी कटघरे में हो रही वरमाला का वीडियो वायरल
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में हाई पावर कमेटी के द्वारा लिए गए निर्णय के बाद जगमोहन के कटघरे में एक दंपति के वरमाला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया इसको लेकर लोगों ने तरह-तरह की प्रक्रिया शुरू कर दी अधिक भीड़ के नियंत्रण के लिए बनाई गई वीआईपी कटघरा में वरमाला श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचा रहा है लोगों ने नियमों पर सवाल उठाए